सीवान में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर, DAV मालीघाट बना ओवरऑल चैंपियन

सीवान में भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में राष्ट्रभक्ति के गीत गूंजे. 15 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें डीएवी मालीघाट मुजफ्फरपुर ओवरऑल चैंपियन बना.

Siwan News : भारत विकास परिषद् की ओर से आयोजित ‘राष्ट्रीय चेतना के स्वर’ राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में शनिवार को राष्ट्रभक्ति के गीतों से सीवान गूंज उठा. उत्तर बिहार प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में 15 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने सामूहिक गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ देश की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई.

प्रतियोगिता का आयोजन भारत विकास परिषद् देशरत्न शाखा सीवान के आतिथ्य में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन भारत विकास परिषद् उत्तर बिहार प्रांत की अध्यक्ष पुतुल सिन्हा, देशरत्न शाखा के संरक्षक रमेश कुमार सिंह, प्रांत महासचिव सुधीर कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण भी किया.

सामूहिक गायन से एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश

प्रांत अध्यक्ष पुतुल सिन्हा ने कहा कि ‘राष्ट्रीय चेतना के स्वर’ संगीत के माध्यम से नई पीढ़ी में राष्ट्रचेतना का संचार करने वाली महत्वपूर्ण पहल है. सामूहिक गायन में अलग-अलग स्वर एक साथ मिलकर एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं. ऐसे आयोजनों से युवाओं में मातृभूमि के प्रति प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है.

डीएवी मालीघाट मुजफ्फरपुर बना ओवरऑल चैंपियन

प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल मालीघाट मुजफ्फरपुर ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया. मुखर्जी सेमिनरी मुजफ्फरपुर दूसरे और महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर विजयहाता सीवान तीसरे स्थान पर रहा.

हिंदी गायन वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल मालीघाट मुजफ्फरपुर ने प्रथम, मुखर्जी सेमिनरी मुजफ्फरपुर ने द्वितीय और महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर विजयहाता सीवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

संस्कृत गायन वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरपुर प्रथम, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर विजयहाता द्वितीय और मुखर्जी सेमिनरी मुजफ्फरपुर तृतीय स्थान पर रहा.

लोकगीत गायन में मुखर्जी सेमिनरी ने हासिल किया प्रथम स्थान

लोकगीत गायन वर्ग में मुखर्जी सेमिनरी मुजफ्फरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सरस्वती निकेतन मोतिहारी दूसरे और संत कोलंबस स्कूल मुजफ्फरपुर तीसरे स्थान पर रहा.

देशरत्न शाखा की ओर से विजेता टीमों को स्मृति चिह्न और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया. वहीं सभी प्रतिभागियों को मेडल और सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किये गये.

तीन जिलों से पहुंचे निर्णायकों ने किया मूल्यांकन

प्रतियोगिता में सीवान से आचार्य बिपेन्द्र कुमार मिश्र, मुजफ्फरपुर से डॉ. राकेश कुमार मिश्र और मोतिहारी से डॉ. दिवाकर नारायण पाठक ने निर्णायक की भूमिका निभायी. कार्यक्रम का संचालन नवीन सिंह परमार ने किया.

इस अवसर पर देशरत्न शाखा के अध्यक्ष रोहित सिंह, सचिव श्रवण सिंह, अमरनाथ प्रसाद, डॉ. नवनीत शांडिल्य, भारत भूषण पाण्डेय, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. हरिनारायण भारद्वाज सिंह समेत परिषद् के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला आयाम की प्रमुख प्रीति सिंह, कुंनी सिंह, गुडन पाण्डेय, डॉ. सुधीर कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, अधिवक्ता पंकज सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, टिंकू सिंह, बाबू नंद सिंह, अजय कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार सिंह, राहुल कुमार और समर प्रताप सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया.

फोटो. प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी व अतिथि | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >