सीवान नगर परिषद की बोर्ड बैठक आज, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

सीवान नगर परिषद की बोर्ड बैठक आज दोपहर 12:30 बजे आयोजित की जाएगी. इस बैठक में शहर की प्रकाश व्यवस्था, सफाईकर्मियों का पूरा ब्योरा और अक्षत रौशन से जुड़े मामलों पर चर्चा होगी.

Siwan News: नगर परिषद सीवान की बोर्ड की साधारण बैठक मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे नगर परिषद के सभाकक्ष में आयोजित होगी. बैठक की अध्यक्षता नगर सभापति सेम्पी देवी करेंगी. कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता ने सांसद, स्थानीय विधायक, विधान पार्षद, नगर उपसभापति तथा सभी वार्ड पार्षदों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.

बैठक में नगर परिषद के कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे. सबसे पहले छह मई, दो जून, छह जून और 25 जून 2026 को हुई बोर्ड एवं सशक्त स्थायी समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की जाएगी. आवश्यकता पड़ने पर उन निर्णयों पर पुनर्विचार भी किया जाएगा.

सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्ताव पर होगी चर्चा

बैठक के प्रमुख एजेंडों में नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव शामिल है. वार्ड पार्षदों से प्राप्त अनुरोध के आधार पर विभिन्न वार्डों में नई स्ट्रीट लाइट लगाने पर विचार किया जाएगा, ताकि शहर की प्रकाश व्यवस्था और बेहतर हो सके.

सफाई कर्मियों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने का प्रस्ताव

नगर परिषद में सफाई कार्य कर रही तीनों आउटसोर्सिंग एजेंसियों से उपलब्ध कराए गए सफाई कर्मियों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी. एजेंसियों से सभी कर्मियों की सूची, आधार कार्ड, बैंक खाता, मोबाइल नंबर और यूएएन नंबर उपलब्ध कराने तथा इन जानकारियों को नगर परिषद कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा.

अक्षत रौशन से जुड़े मामले की भी होगी समीक्षा

बैठक में पूर्व नक्शा प्रभारी एवं टीकाकार अक्षत रौशन से जुड़े मामले पर भी चर्चा होगी. एजेंडा के अनुसार कथित गबन की राशि जमा नहीं होने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने के कारणों की समीक्षा की जाएगी. साथ ही उनकी पूर्व में हुई अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विषय पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा.

कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता ने सभी जनप्रतिनिधियों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर नगर हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सुझाव देने और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में 130 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाइपास, यूपी और सबेया एयरपोर्ट जाना होगा आसान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >