सीवान : खोड़ीपाकड़ में ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग, 90 घरों में बिजली संकट, विधायक से ग्रामीणों ने लगाई गुहार

Khodipakad Transformer Issue : सीवान के खोड़ीपाकड़ के लरमा मोड़ पर ग्रामीणों ने विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल के सामने बिजली और पेयजल की गंभीर समस्या रखी. 90 घरों में बिजली की किल्लत और चापाकल की मांग पर विधायक ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है.

Khodipakad Transformer Issue : सीवान के बड़हरिया प्रखंड में क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं. खोड़ीपाकड़ के लरमा मोड़ पर ग्रामीणों ने बिजली और पेयजल संकट से अवगत कराया. विधायक ने ट्रांसफॉर्मर की समस्या का समाधान कराने और एक सप्ताह के भीतर चापाकल लगवाने का आश्वासन दिया.

क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से मिले विधायक

बड़हरिया क्षेत्र के विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने तेतहली बाजार, तेतहली दक्षिण टोला, चाड़ी बाजार और खोड़ीपाकड़ समेत विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. खोड़ीपाकड़ के लरमा मोड़ पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया.

90 घरों में बिजली संकट की शिकायत

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि खोड़ीपाकड़ निलामी में लगा 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर क्षेत्र की जरूरत के अनुरूप पर्याप्त नहीं है. करीब एक माह पहले ट्रांसफॉर्मर का एक फेज खराब हो गया था. इसके बाद दो फेज के सहारे लगभग 90 घरों में बिजली आपूर्ति की जा रही है. इससे कम वोल्टेज, बार-बार फ्यूज उड़ने और बिजली बाधित होने जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं.

100 केवी ट्रांसफॉर्मर लगाने की उठी मांग

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद बिजली कंपनी के अधिकारियों की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया गया. उन्होंने विधायक से 63 केवी ट्रांसफॉर्मर की जगह 100 केवी क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की. विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने जल्द विद्युत व्यवस्था में सुधार कराने का भरोसा दिलाया.

पेयजल समस्या पर भी मिला आश्वासन

बिजली के साथ-साथ ग्रामीणों ने लरमा मोड़ पर शुद्ध पेयजल की समस्या भी उठाई. उन्होंने यहां चापाकल लगाने की मांग की. विधायक ने एक सप्ताह के भीतर चापाकल लगवाने का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने की बात कही.

जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा नेता विवेक मिश्र, बीजेंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, छठू पटेल, सुमन सिंह, प्रदीप सिंह, मुन्ना सिंह, वैद्यनाथ गिरि, मुखिया पति निशिकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read : सीवान के कई इलाकों में शाम 4:30 बजे से कटेगी बिजली, चेहल्लुम जुलूस से पहले बिजली विभाग का आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >