बच्चा चोरी के संदेह में अधेड़ को खंभे से बांधकर पीटा

सिसवन थाना क्षेत्र के ट्रेनवा गांव में सोमवार की सुबह बच्चा चोरी के संदेह में एक अधेड़ को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई कर दिया.

सीवान. सिसवन थाना क्षेत्र के ट्रेनवा गांव में सोमवार की सुबह बच्चा चोरी के संदेह में एक अधेड़ को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई कर दिया. आरोप है कि अधेड़ गांव के स्कूल में पढ़ने गए एक एक छोटे बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था. बताया गया कि ट्रेनवा में गांव स्थित सरकारी स्कूल के समय एक अधेड़ घूम रहा था. ग्रामीणों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने उसे रोका. ग्रामीणों द्वारा पूछताछ किए जाने पर संदिग्ध के जवाबों में विरोधाभास पाया गया. इसी दौरान संदिग्ध ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को एक बिजली के खंभे से बांध दिया तथा पूछताछ करने लगे. बताया गया कि पूछताछ के दौरान संदिग्ध अपने को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला का रहने वाला बताया. फिर ग्रामीणों ने उसे यहां आने का प्रयोजन पूछा तो उसके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. इसी दौरान किसी ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. बताया गया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.पुलिस ने संदिग्ध को भीड़ से सुरक्षित निकालकर अपनी हिरासत में लिया और थाने ले गयी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >