नगर परिषद बोर्ड की साधारण बैठक छह को

नगर परिषद बोर्ड की साधारण बैठक छह मई को नगर परिषद सभाकक्ष में आयोजित होगी.जिसमें प्रत्येक वार्ड में दो-दो विकास योजनाओं का प्राक्कलन तैयार कर निविदा प्रकाशन कराने के प्रस्ताव पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जायेगा. इस एजेंडे को नगर क्षेत्र के विकास के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

प्रतिनिधि, सीवान. नगर परिषद बोर्ड की साधारण बैठक छह मई को नगर परिषद सभाकक्ष में आयोजित होगी.जिसमें प्रत्येक वार्ड में दो-दो विकास योजनाओं का प्राक्कलन तैयार कर निविदा प्रकाशन कराने के प्रस्ताव पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जायेगा. इस एजेंडे को नगर क्षेत्र के विकास के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बताया जाता है कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा कुछ माह पूर्व विभिन्न विभागीय कार्यों पर रोक लगा दी गयी थी.जिसके बाद नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं की रफ्तार लगभग थम गयी थी. नाली-गली निर्माण, सड़क मरम्मत, जलनिकासी और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी कई योजनाएं लंबित पड़ी हैं. ऐसे में प्रस्तावित बैठक में प्रत्येक वार्ड के लिए दो-दो नई योजनाओं का चयन कर उनका प्राक्कलन तैयार कराने और निविदा प्रकाशित कराने पर चर्चा को आम नागरिकों की अपेक्षाओं से जोड़कर देखा जा रहा है.बैठक में इसके अलावा नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा होगी. गर्मी और बरसात के मौसम को देखते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना नगर परिषद के लिए बड़ी चुनौती है. शहर के कई वार्डों में कचरा उठाव और नालियों की सफाई को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं. बोर्ड बैठक में इस विषय पर पार्षदों के सुझाव लिए जायेंगे.प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृत पात्र लाभुकों के सत्यापन का मुद्दा भी एजेंडे में शामिल है. इससे उन लाभुकों को राहत मिलने की उम्मीद है. जिनके आवेदन स्वीकृत होने के बाद भी सत्यापन प्रक्रिया लंबित है.इसके अतिरिक्त बैलहट्टा पोखरा पर गार्ड रूम निर्माण, गृहकर संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पूर्व की बैठक की संम्पुष्टि पर भी विचार किया जाएगा. यह बैठक आगामी महीनों के विकास रोडमैप को तय करने वाली महत्वपूर्ण बैठक साबित हो सकती है. खासकर वार्डवार दो-दो योजनाओं के चयन का प्रस्ताव पार्षदों और आम लोगों दोनों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इससे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी.कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर नगरहित में अपने सुझाव देने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >