सीवान के महाराजगंज में महावीरी झंडा मेला की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने अखाड़ेधारियों संग की बैठक

सीवान के महाराजगंज में श्री मौनिया बाबा राजकीय महावीरी झंडा मेला की तैयारियां तेज हो गई हैं. डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी ने मेला समिति के सदस्यों और अखाड़ेधारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में मेले के सुचारू और सफल आयोजन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

Siwan News: महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय सभागार में गुरुवार को डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी ने श्री मौनिया बाबा राजकीय महावीरी झंडा मेला की तैयारियों को लेकर मेला समिति के सदस्यों और अखाड़ेधारियों के साथ बैठक की. बैठक में मेले के सफल आयोजन, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

डीएम ने कहा कि सैकड़ों वर्ष पुरानी श्री मौनिया बाबा राजकीय महावीरी झंडा मेला की परंपरा को जीवित रखने में अखाड़ों की अहम भूमिका है. क्षेत्र के अखाड़ेधारियों की जिम्मेदारी है कि मेले के दौरान सभ्यता और संस्कृति का ध्यान रखते हुए सरकारी नियमों का पालन करें. उन्होंने कहा कि अखाड़ेधारी अखाड़ा संचालन के दौरान आर्केस्ट्रा और डीजे को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखने की दिशा में कार्य करें.

डीएम ने कहा कि मेले में अखाड़े के दौरान किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो और कानून-व्यवस्था पर पूरी तरह नियंत्रण रहे, इसके लिए प्रशासन और मेला समिति को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा. उन्होंने अखाड़ेधारियों से मेले के दौरान अनुशासन बनाए रखने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की.

प्रशासनिक तैयारियों की ली जानकारी

बैठक से पहले डीएम ने एसडीओ अनीता सिन्हा से मेले को लेकर की गयी प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इसके बाद मेला समिति के सदस्यों और अखाड़ेधारियों से मेले की तैयारियों को लेकर सुझाव भी लिए.

कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद

एसपी भारत सोनी ने कहा कि मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. मेले के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ेधारियों और मेला समिति के सदस्यों के सहयोग से मेले का शांतिपूर्ण और सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा.

बैठक में डीडीसी अमिताभ सिंह, अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार राम, डीपीआरओ बालेंदु नारायण पांडेय, एसडीपीओ अमन, अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सुमित कुमार, बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार सिंह, मेला प्रबंधन समिति के सचिव ई. अशोक कुमार गुप्ता, नागमणि सिंह, शक्ति शरण प्रसाद, सुप्रिया कुमारी, अभय सिंह, अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह, रानी जयसवाल, डॉ. त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार, पवन कुमार, सत्येंद्र ठाकुर, संतोष सोनी, राजकिशोर गुप्ता, अनंत तिवारी, झबलु सिंह, आजाद सिंह, बिनोद सिंह सहित मेला समिति के सदस्य, अखाड़ेधारी और पदाधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: "हिरासत" के दावों पर मचा बवाल! जानिए पटना BPSC प्रदर्शन में छाए 6 साल के आदित्य की पूरी कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >