लाठी से पीट-पीटकर वृद्ध की ले ली जान

मैरवा: थाना क्षेत्र के डोमडीह गांव में शनिवार की तड़के शौच करने जा रहे एक वृद्ध की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गयी.हत्यारोपी युवक डाेमडीह गांव का ही रहने वाला है.आरोपी को पुलिस घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर ली है.घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.

मैरवा: थाना क्षेत्र के डोमडीह गांव में शनिवार की तड़के शौच करने जा रहे एक वृद्ध की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गयी.हत्यारोपी युवक डाेमडीह गांव का ही रहने वाला है.आरोपी को पुलिस घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर ली है.घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि डोमडीह निवासी 80 वर्षीय पूजा भगत शौच करने के लिए जा रहे थे.उसी दौरान गांव के ही लाल बच्चन ने रास्ते में ही लाठी से हमला कर दिया.पूजा भगत के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े.इसके पहले तक लगातार हमलावर लाठी से प्रहार करता रहा.ग्रामीणों ने बचाव कर पूजा भगत को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल मैरवा में भर्ती कराया. जहां हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. उसी दौरान रास्ते में तितरा पहुंचने के क्रम में पूजा भगत ने दम तोड़ दिया. इसके बाद पूजा का शव गांव लाया गया. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. उधर घटना की सूचना मिलने पर मैरवा पुलिस मौके पर पहुंच गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद साह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित करवाई करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.परिजनों के तरफ से आवेदन मिलने पर मुकदमे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >