किसान सारथी एप को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण

भगवानपुर हाट के कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सारथी एप के उपयोग और रजिस्ट्रेशन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भगवानपुर हाट. प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) परिसर में मंगलवार को किसान सारथी एप के रजिस्ट्रेशन एवं मॉक पोल को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में प्रखंड कृषि पदाधिकारी यदुनंदन वर्मा, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, तकनीकी सहायक तथा किसानों ने भाग लिया. प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र प्रसाद ने दिया. उन्होंने प्रतिभागियों को किसान सारथी एप मोबाइल में इंस्टॉल करने की प्रक्रिया, उसके उपयोग और महत्व की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक के इस दौर में किसानों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कृषि से जुड़ी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने किसान सारथी एप विकसित किया है. उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से किसान अपनी फसलों से संबंधित समस्याओं, रोगों और कीटों की जानकारी सीधे कृषि वैज्ञानिकों तक पहुंचा सकते हैं. शिकायत दर्ज होने के बाद कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक उसके समाधान के लिए आवश्यक सलाह उपलब्ध कराते हैं. साथ ही किसानों को फसल प्रबंधन, उन्नत खेती, रोग नियंत्रण और उत्पादन बढ़ाने के लिए समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जाता है. डॉ. प्रसाद ने बताया कि किसान द्वारा एप पर दर्ज की गई समस्या का समाधान करना कृषि वैज्ञानिकों की जिम्मेदारी होती है, जिससे किसानों को समय पर सही सलाह मिल सके और उनकी फसल को नुकसान से बचाया जा सके. प्रशिक्षण में कृषि समन्वयक विकास कुमार सिंह, सोनू कुमार, प्रमोद कुमार राम, विनोद रंजन, किसान सलाहकार मनोज कुमार यादव, अब्दुल कादिर, शंकर यादव, प्रभु कुमार, विनय कुमार, ताराचंद प्रसाद, रामेश्वर राम, मोमिला कुमार, अखिलेश कुमार प्रसाद, सुरेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कृषि विभाग के कर्मी एवं किसान उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >