सीवान: जेपीयू ने यूजी थर्ड सेमेस्टर परीक्षा का शेड्यूल जारी किया, 25 जुलाई से होगी शुरुआत

जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम (सीबीसीएस) सत्र 2024-28 के तृतीय सेमेस्टर परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. मुख्य लिखित परीक्षा 25 जुलाई से 31 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षाएं 5 अगस्त से 10 अगस्त तक होंगी.

Siwan News: जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम (सीबीसीएस) सत्र 2024-28 के तृतीय सेमेस्टर परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा 25 जुलाई से 31 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी. वहीं छात्रों की सहूलियत के लिए संबंधित कॉलेजों में 5 अगस्त से 10 अगस्त तक प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.

दो पालियों में होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुचारु संचालन के लिए प्रमुख विषयों को दो अलग-अलग समूहों में विभाजित किया है. ग्रुप-ए की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसके बाद ग्रुप-बी की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी. परीक्षा का विस्तृत विवरण और दिशा-निर्देश सभी कॉलेजों को ऑनलाइन भेज दिए गए हैं.

तारीख के अनुसार शेड्यूल तय

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 25 जुलाई को मेजर कोर्स, 27 जुलाई को मेजर कोर्स के अगले पेपर, 28 जुलाई को माइनर कोर्स, 29 जुलाई को मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स, 30 जुलाई को एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स तथा 31 जुलाई को स्किल एन्हांसमेंट कोर्स की परीक्षा होगी. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एमडीसी की परीक्षा विषय के अनुसार निर्धारित तिथि पर दोनों पालियों में आयोजित होगी, जबकि एईसी एवं एसईसी की परीक्षा मेजर विषय समूह के आधार पर होगी.

परीक्षा केंद्र पर कड़े नियम

परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा द्वारा जारी अधिसूचना में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी गई है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी. परीक्षार्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने और गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की गई है.

Siwan News: सीवान: डीईओ ने 24 घंटे में विद्यालयों और शिक्षकों की विवरणी मांगी, बीईओ को जारी किया निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Jitendra upadhyay

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >