मतदाता सूची पुनरीक्षण का निरीक्षण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विशाल और अंचलाधिकारी धीरज कुमार पांडेय ने महमदा और खेढ़वा पंचायत के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं से प्रत्यक्ष रूप से बातचीत कर बीएलओ द्वारा प्रपत्र दिए जाने और उसे भरवाने की प्रक्रिया की जानकारी ली.

भगवानपुर हाट. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विशाल और अंचलाधिकारी धीरज कुमार पांडेय ने महमदा और खेढ़वा पंचायत के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं से प्रत्यक्ष रूप से बातचीत कर बीएलओ द्वारा प्रपत्र दिए जाने और उसे भरवाने की प्रक्रिया की जानकारी ली. बीडीओ ने बताया कि यह पुनरीक्षण अभियान मतदाताओं के सत्यापन के लिए चलाया जा रहा है. इसके तहत बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर फॉर्म वितरित करना है और मतदाताओं को उसे भरने की प्रक्रिया समझानी है.प्रखंड में कुल 20 पंचायतों में 170 बीएलओ तैनात हैं. निरीक्षण के दौरान बीडीओ और सीओ ने बूथ संख्या 152, 153, 154 और 170 पर तैनात बीएलओ रीता देवी, प्रमोद कुमार, शैल देवी और शिला देवी से प्रपत्र वितरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और कार्य में गति लाने का निर्देश दिया. बीडीओ ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं द्वारा निर्धारित प्रपत्र नहीं भरे जाएंगे, उनका मतदाता पहचान पत्र अमान्य माना जा सकता है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को स्व प्रमाणित प्रमाण-पत्र के साथ फॉर्म भरना अनिवार्य है.यह कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >