घात लगाकर हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज़

हसनपुरा के सिसवां कला में घात लगाकर किए गए हमले, मारपीट और लूट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिनिधि,हसनपुरा एमएच नगर थाना के सिसवां कला में घात लगाकर मारपीट व रुपये छिनने के मामले में मनीष कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें बताया है कि 20 जून की समय 2 बजे दोपहर मेरे पड़ोस के लड़का धोनी कुमार सिंह उसरी बाजार जाने को कहा. मैं कहा कि चलो हमको भी विवाह का सामान लेना है.

इसी बीच हम दोनों बाइक से घर से चल दिए. रास्ते में मंझरिया गांव और चिमनी के बीच नंदलाल साह के दुकान के पास पहुंचे थे कि पहले से घात लगाए 10 आदमी ने मेरे ऊपर हमला कर दिए. जिसमें अमन सिंह, तुलसी सिंह, समीर, प्रियांशु कुमार सहित आधा दर्जन अज्ञात ने लाठी, डंडा, हॉकी से मारने लगे. वहीं सोने का चेन छीन लिया और पॉकेट से दस हजार रुपए छीन लिया.

घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोग आकर हमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज करवाने ले गए. वहीं मोबाइल पर कई बार धमकी भी दिया गया जा रहा है. इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umashankar ram

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >