मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट

बिदुपुर थाना क्षेत्र के नावानगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मामले में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. एक पक्ष के घायल मो फारुख एवं मो जुनैद को बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिसमें मो फारुख को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया.

बिदुपुर. बिदुपुर थाना क्षेत्र के नावानगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मामले में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. एक पक्ष के घायल मो फारुख एवं मो जुनैद को बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिसमें मो फारुख को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. वही दूसरे पक्ष के रितेश कुमार उर्फ रामचंद्र समेत कोई लोग घायल हो गये. जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मामले को संवेदनशील देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी. मिली जानकारी के अनुसार, उक्त गांव में सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के लिए सोमवार को लोग ठेला पर मूर्ति को लेकर नावानगर घाट जा रहे थे. इसी दौरान घाट से थोड़ी दूर पहले मो फारुख अपने घर के पास शौचालय निर्माण के लिए खोदी गयी मिट्टी को सड़क पर रखे हुआ था और दूसरी तरफ एक ट्रैक्टर खड़ा था. जिससे मूर्ति ले जाने में मुश्किल लग रहा था. इसी को लेकर मूर्ति विसर्जन करने वाले और मो फारुख में कहा सुनी और झड़प हो गयी. इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई. जिसमें एक पक्ष के पत्थर फेंकते हुए का वीडियो भी वायरल हो गया. इस मामले में मो फारुख द्वारा नावानगर के बबलू कुमार, बुलबुल कुमार, रविकांत उर्फ रामपाल, अयोध्या पंडित, रंजन रजक, राहुल कुमार, जयप्रकाश कुमार, आदित्य कुमार एवं अन्य अज्ञात को आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज करायी गयी. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मंगलवार की सुबह सदर एसडीओ राम बाबू बैठा, एसडीपीओ सुबोध कुमार, थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सहित काफी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर दोनों पक्षों के लोग एवं जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली. इस मामले में एसडीपीओ सुबोध कुमार ने कहा कि दो पक्षों के बीच ऐसी कोई तनाव वाली बात नहीं है. स्थिति सामान्य है. सड़क पर मिट्टी जमा होने को लेकर मो फारुख के साथ मारपीट हुई. जिसमें एफआइआर कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >