दुबई में युवक की मौत से परिजनों में मातम

थाना क्षेत्र के भुलौली गांव के युवक की मौत काम करने के दौरान दुबई में हो गई. मृतक भुलौली गांव निवासी रणजीत कुमार सिंह (30) वर्ष था.

गुठनी. थाना क्षेत्र के भुलौली गांव के युवक की मौत काम करने के दौरान दुबई में हो गई. मृतक भुलौली गांव निवासी रणजीत कुमार सिंह (30) वर्ष था. परिजनों ने बताया कि दुबई में काम करने के दौरान 06 मई की दोपहर उसके शरीर पर कांच का बड़ा टुकड़ा गिर गया. वह जमीन पर खून से लथपथ हालत में गिर गया. वहां मौजूद उसके दोस्तो और कंपनी के मजदूरों ने उठाकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां 07 मई को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. परिजनों की इसकी सूचना वहां मौजूद मजदूरों और कंपनी के अधिकारियों द्वारा फोन पर दी गई. जिसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया. मौत के बाद परिजनों के रूदन से माहौल हुआ गमगीन थाना क्षेत्र के भुलौली गांव में युवक के मौत के बाद परिजनों में मायूसी छा गई. ग्रामीणों की माने तो वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. वह घर के माली हालत को देखकर कमाने चला गया था. परिवार में उसकी मां उमरावती देवी के अलावे भाई और दो बहन शामिल हैं. उसकी मां उसे बार बार याद करके बेहोश हो जा रही थी. जिसको संभालने के लिए आसपास के सैकड़ों लोग लगे हुए थे. घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ था. परिजनों ने बताया कि मृतक स्वदेश लौटने के लिए 19 तारीख की तैयारी कर रहा था. घटना के बाद मृतक के घर उमड़ी लोगों की भीड़ भुलौली गांव में सूचना मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. सभी लोग मृतक के परिजनो के ढांढस बढ़ाने में जुटे हुए थे. लोगो का कहना था की वह काफी मिलनसार स्वभाव का युवक था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >