लंबित कांडों का करें निष्पादन: एसपी

समाहरणालय सभागार में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर. शराब तस्करों के गतिविधियों पर रोक लगाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए. साथ ही 300 दिनों एवं उससे ज्यादा समय से लंबित कांडों के निष्पादन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

प्रतिनिधि,सीवान समाहरणालय सभागार में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर. शराब तस्करों के गतिविधियों पर रोक लगाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए. साथ ही 300 दिनों एवं उससे ज्यादा समय से लंबित कांडों के निष्पादन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. मीटिंग में जिले में अपराध की घटनाओं में कमी लाने और अपराध नियंत्रण के लिए सभी थानाध्यक्षों और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया गया. एसपी ने थानावार आपराधिक घटना, उसके विरूद्ध की गई कार्रवाई, लंबित कांड एवं निष्पादन की प्रगति, कुर्की जब्ती का तामिला से लेकर विधि-व्यवस्था तक की समीक्षा की. साथ ही सभी थानाध्यक्षों की लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने,बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया. गोष्ठी में पिछले माह के कांडों की समीक्षा की गई. एसपी ने बताया कि पिछले माह में घटित गंभीर शीर्ष के अपराधों में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. पुलिस महानिदेशक द्वारा पूर्व की बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई. लंबित वारंट एवं लंबित पर्यवेक्षण के संबंध में व इ साक्ष्य एप पर प्रविष्टियां एवं डायरी लेखन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. शराब बरामदगी हेतु प्रभावी छापेमारी करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए. वहीं सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने इलाके में मुस्तैद रहने एवं हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >