डीएम की पत्नी से 19 लाख की ठगी

नगर थाना में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की पत्नी ने एक कंपनी निदेशक पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज मामले में बताया गया है कि मेसर्स स्मार्ट ग्रेविटी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आशुतोष मंगलम ने मशरूम उत्पादन के लिए स्मार्ट हट निर्माण के नाम पर उनसे 19 लाख रुपये अग्रिम राशि ली, लेकिन न तो काम शुरू किया और न ही अनुबंध का पालन किया.

प्रतिनिधि,सीवान.नगर थाना में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की पत्नी ने एक कंपनी निदेशक पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज मामले में बताया गया है कि मेसर्स स्मार्ट ग्रेविटी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आशुतोष मंगलम ने मशरूम उत्पादन के लिए स्मार्ट हट निर्माण के नाम पर उनसे 19 लाख रुपये अग्रिम राशि ली, लेकिन न तो काम शुरू किया और न ही अनुबंध का पालन किया. आवेदन के अनुसार, 28 अप्रैल 2025 को दोनों के बीच अनुबंध हुआ था. इसके बाद कई बार आग्रह करने के बावजूद कार्य शुरू नहीं किया गया.पीड़िता का आरोप है कि शुरू से ही आरोपी की मंशा धोखाधड़ी की थी.बताया गया है कि बाद में आरोपी ने 5-5 लाख रुपये के दो चेक दिए, जिन्हें नौ फरवरी 2026 को बैंक में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दोनों चेक “अपर्याप्त धनराशि” के कारण बाउंस हो गए.पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने झूठे आश्वासन और भ्रामक वित्तीय वादों के जरिए उनकी राशि हड़प ली.इस मामले में आरोपी पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात के तहत कार्रवाई की मांग की गई है.नगर थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >