सीवान में डीएम के सामने पहुंचीं 13 से ज्यादा शिकायतें, जमीन विवाद से लेकर स्वास्थ्य तक के मामले, अधिकारियों को मिला ये निर्देश

सीवान समाहरणालय में 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं. जमीन विवाद से लेकर स्वास्थ्य तक के 13 से अधिक मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में सोमवार को ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों ने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.

इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे 13 से अधिक परिवादकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये. डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को परिवादों की जांच यथाशीघ्र कर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

जमीन विवाद से लेकर स्वास्थ्य तक के मामले पहुंचे

कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, आपसी बंटवारा, अतिक्रमण, कल्याणकारी योजनाओं, बैंकिंग, शस्त्र, आपूर्ति, स्वास्थ्य, नगर पंचायत, पंचायती राज विभाग और विद्युत सहित विभिन्न विभागों से जुड़े परिवाद प्राप्त हुए.

कई मामलों के निष्पादन की जिम्मेदारी अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सीवान सदर एवं महाराजगंज तथा अनुमंडल पदाधिकारी सीवान सदर एवं महाराजगंज को सौंपी गयी.

जमीन विवाद पर डीएम ने दिये विशेष निर्देश

भूमि से जुड़े मामलों को लेकर डीएम ने संबंधित अंचलाधिकारी और थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोनों पक्षों को अंचल स्तर पर प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाले जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में बुलाया जाए.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई की जाए और नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए.

शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर जोर

डीएम विजय प्रकाश मीणा ने अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि परिवादकर्ताओं को समय पर राहत मिल सके.

कार्यक्रम के दौरान प्राप्त मामलों को संबंधित विभागों और अधिकारियों को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई और जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में एयरपोर्ट का सपना होगा साकार? 517 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटा, अब अगला कदम क्या?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >