सीवान: पिता को हिरासत में लेने का कारण पूछना किशोरी को पड़ा भारी, पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप

सीवान के हुसैनगंज में डायल 112 की टीम पर 17 वर्षीय किशोरी की पिटाई का आरोप लगा है। पिता को हिरासत में लेने का कारण पूछने पर पुलिस ने की मारपीट, किशोरी बेहोश।

Siwan News : हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर गांव में पट्टीदारों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंची डायल 112 की टीम पर 17 वर्षीय किशोरी के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों की कथित पिटाई से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी. घटना के बाद पुलिस टीम के वहां से चले जाने की बात भी परिजनों ने कही है.

पिता को हिरासत में लेने पर बेटी ने पूछा सवाल

घायल किशोरी की पहचान रफीपुर गांव निवासी मुन्ना यादव की 17 वर्षीय पुत्री निक्की कुमारी के रूप में हुई है. उसकी मां आरती देवी के अनुसार, मंगलवार को डायल 112 की टीम उनके घर पहुंची और उनके पति को हिरासत में लेकर जाने लगी. इसी दौरान निक्की ने पुलिसकर्मियों से पूछा कि उसके पिता को क्यों ले जाया जा रहा है और उनकी गलती क्या है.

सवाल पूछने के बाद मारपीट का आरोप

परिजनों का आरोप है कि निक्की के सवाल पूछने के बाद पुलिसकर्मी नाराज हो गये और उसके साथ मारपीट की. मारपीट में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी. इसके बाद पुलिस टीम के वहां से चले जाने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, पुलिस का पक्ष अभी सामने नहीं आया है.

मिस्त्री से मारपीट के बाद शुरू हुआ था विवाद

आरती देवी ने बताया कि उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है. सोमवार को उनके पट्टीदार मकान में काम कर रहे मिस्त्री के साथ मारपीट करने लगे. बीच-बचाव करने पहुंची आरती देवी के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गयी. बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ.

सूचना मिलने पर पहुंची थी डायल 112 की टीम

परिजनों के अनुसार, अगले दिन गांव में स्थिति सामान्य थी. इसी दौरान किसी व्यक्ति ने डायल 112 को घटना की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरती देवी के पति को हिरासत में लेकर जाने लगी. इसी दौरान निक्की ने पुलिस से अपने पिता को हिरासत में लिये जाने का कारण पूछा.

सदर अस्पताल में चल रहा किशोरी का इलाज

घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल निक्की कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है. घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है.

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >