131 महादलित टोलों में विकास शिविर का आयोजित

शनिवार को जिले के सभी 19 प्रखंडों के 131 महादलित टोलों में बाबा साहेब डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विकास शिविर का आयोजन कर सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित लाभुकों को लाभान्वित किया गया. साथ ही उपस्थित लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई.

सीवान. शनिवार को जिले के सभी 19 प्रखंडों के 131 महादलित टोलों में बाबा साहेब डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विकास शिविर का आयोजन कर सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित लाभुकों को लाभान्वित किया गया. साथ ही उपस्थित लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई. डीपीआरओ कन्हैया कुमार ने बताया कि जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में निवास कर रहे व्यक्तियों को विकास योजनाओं से आच्छादन हेतु जिला के सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर 26 अप्रैल से प्रत्येक सप्ताह बुधवार एवं शनिवार को विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिला के प्रमुख 22 विभागों से संबंधित शिविर के निर्धारित तिथि के पूर्व ऑफलाइन/ ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर उसका निष्पादन नियमानुसार शिविर से पूर्व किया जाता है तथा छुटे लाभुकों को शिविर के दिन योजना का लाभ दिया जाता है. इसके बावजूद शेष रह गए महादलित बस्ती के निवासियों द्वारा संबंधित योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन प्राप्त कर यथासंभव ऑन स्पॉट मामलों का निष्पादन किया जाता है. उखई दलित बस्ती में विशेष विकास शिविर आयोजित पचरुखी. डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड के उखई दलित बस्ती वार्ड नंबर 12 में विशेष विकास शिविर बीडीओ वैभव शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित की गयी.जिसमें राशन, जन्म मृत्य, आवास, बिजली, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, आधारभूत समस्याओं का ना केवल संबंधित विभाग को भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >