BSEB DElEd Exam : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड (D.El.Ed) प्रशिक्षण सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष और सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष की बाह्य विषयों की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 24 जुलाई से 7 अगस्त तक जिले के परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.
Siwan News : 24 जुलाई से 7 अगस्त तक चलेगी परीक्षा
समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष और सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष की बाह्य विषयों की परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होकर 7 अगस्त तक चलेगी. सभी परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएंगी.
लेट होने पर नहीं मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा. वहीं द्वितीय पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी. निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य
समिति ने परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र भी अनिवार्य रूप से लेकर पहुंचें. परीक्षा के दौरान बिहार बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा.
कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन की तैयारी
परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे.
बोर्ड की अपील- समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा की तिथि, पाली और समय की जानकारी पहले से सुनिश्चित कर लें. किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें.
