सीवान में 24 जुलाई से होगी डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा, आवश्यक तैयारियां शुरू

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की बाह्य विषयों की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. सीवान में 24 जुलाई से 7 अगस्त तक दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष तथा सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष की बाह्य विषयों की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा 24 जुलाई से 7 अगस्त तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं

समिति के निर्देशानुसार प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा. वहीं द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी. निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इसलिए सभी परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है.

प्रवेश पत्र एवं आवश्यक पहचान पत्र साथ लेकर पहुंचना जरुरी

परीक्षा के दौरान समिति के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा. परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र एवं आवश्यक पहचान पत्र साथ लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा तिथि, पाली और समय की जानकारी पहले से सुनिश्चित कर लें तथा किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें. इससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish giri

Published by: Anjani Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >