मैरवा में रेलवे ट्रैक पर कटा मिला अज्ञात युवक का शव

छपरा-गोरखपुर रेलखंड के मैरवा बड़गांव रेलवे ढाला के समीप कटा हुआ एक अज्ञात युवक का शव गुरुवार की सुबह लोगों ने देखा.

छपरा-गोरखपुर रेलखंड के मैरवा बड़गांव रेलवे ढाला के समीप कटा हुआ एक अज्ञात युवक का शव गुरुवार की सुबह लोगों ने देखा. सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुट गयी. शव को देखने से उसकी उम्र करीब 32 वर्ष के आसपास लग रही थी. वह ब्लू पैंट, उजला टी-शर्ट और काले रंग का कोर्ट पहना हुआ था. उसके पैकेट से पुलिस ने एक पर्स बरामद किया है, जिसमें कागज पर लिखे हुए तीन-चार मोबाइल नंबर मिले हैं. पुलिस मोबाइल नंबर पर फोन करके शव के बारे में जानकारी लेने में जुटी हुई है. वहीं पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. पुअनि सुरेंद्र पासावन ने बताया कि बड़गांव रेलवे ढाला के पिलर नंबर 405/21 के समीप एक कटा हुआ अज्ञात शव मिला है, जिसे पुलिस पहचान करने के साथ मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >