सीवान के दरौंदा में पंचायत मुख्य द्वार और पुस्तकालय का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा पढ़ाई का बेहतर माहौल

Panchayat Library: दरौंदा प्रखंड की सेरही पंचायत में विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए मुख्य द्वार और पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन किया गया. विधायक कर्णजीत सिंह और एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया. इस पहल से स्थानीय विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिलेगा.

Panchayat Library: दरौंदा प्रखंड की सेरही पंचायत में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए पंचायत के मुख्य द्वार एवं पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन किया गया. विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव एवं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह ने फीता काटकर दोनों योजनाओं का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला.

पुस्तकालय से विद्यार्थियों और युवाओं को मिलेगा लाभ

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि वह विकसित दरौंदा के निर्माण के लिए पूरी तरह समर्पित हैं. सेरही पंचायत में पुस्तकालय का उद्घाटन विकसित और शिक्षित समाज की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों और युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करायेगा. शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होना जरूरी है. पंचायत में पुस्तकालय शुरू होने से युवाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

मुख्य द्वार एवं पुस्तकालय का उद्घाटन करते विधायक एवं एमएलसी

महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण पर बोले एमएलसी

समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि बिहार में महिलाओं को सम्मान और सशक्त भागीदारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं. उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं को सम्मान देने के मामले में बिहार अग्रणी रहा है. यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकसित सोच और महिला सशक्तीकरण की नीति का परिचायक है.

जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को बताया महत्वपूर्ण

समारोह को जिला पार्षद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, बब्लू सिंह, सांसद प्रतिनिधि हितेश कुमार, स्थानीय मुखिया उमा कुमारी राय, शिक्षक योगेंद्र यादव, बीडीसी सदस्य अमित कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह, संजय महतो, सरपंच कमलेश प्रसाद, संजीत जायसवाल, राजकिशोर सिंह और दूधनाथ सिंह ने भी संबोधित किया.

वक्ताओं ने पुस्तकालय को पंचायत के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को भी बढ़ावा मिलेगा. लोगों ने पंचायत में विकास कार्यों को गति देने के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया.

उद्घाटन के बाद युवाओं में दिखा उत्साह

समारोह का संचालन मुकेश राम ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे. पंचायत के मुख्य द्वार और पुस्तकालय के उद्घाटन के बाद युवाओं एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया. ग्रामीणों ने उम्मीद जतायी कि पुस्तकालय का नियमित संचालन होने से पंचायत के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >