प्रतिनिधि,सीवान. सारण रेंज के डीआइजी निलेश कुमार मंगलवार को सीवान पहुंचे. एसपी कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों के संधारण, लंबित व निष्पादित कांडों की स्थिति, विधि-व्यवस्था से संबंधित कार्यों, प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई. उन्होंने कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों से संवाद कर उनके दायित्वों, कार्य प्रगति तथा समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की. पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाए जाने पर विशेष बल दिया गया. उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अभिलेखों के नियमित अद्यतन, समयबद्ध कार्य निष्पादन, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने तथा आम जनता के साथ संवेदनशील, सहयोगात्मक एवं शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, शिकायत निवारण एवं जनसुनवाई की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी बल दिया गया. इस दौरान एसपी सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे. पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस उप-महानिरीक्षक को कार्यालय की वर्तमान कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों, की गई कार्रवाईयों एवं जिले की विधि-व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया गया.
अपराध नियंत्रण हो सर्वोच्य प्राथमिकता : डीआइजी

अपराध नियंत्रण हो सर्वोच्य प्राथमिकता : डीआइजी
Copied link
सारण रेंज के डीआइजी निलेश कुमार मंगलवार को सीवान पहुंचे. एसपी कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों के संधारण, लंबित व निष्पादित कांडों की स्थिति, विधि-व्यवस्था से संबंधित कार्यों, प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई.