सीवन के नरेंद्र एडु वैली स्कूल में ‘कलेक्टर बिटिया’ का मंचन, भावुक हुए दर्शक

सीवन के नरेंद्र एडु वैली स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर 'कलेक्टर बिटिया' नाटक का मंचन हुआ, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया. बेटियों के सपनों और संघर्ष को दर्शाने वाली इस प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं. कार्यक्रम में यातायात सुरक्षा और बिहारी डांस जैसे अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं.

Siwan Collector Betia: प्रखंड के बंगरे की बारी स्थित नरेंद्र एडु वैली स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत भावनात्मक नाटक ‘कलेक्टर बिटिया’ ने दर्शकों का मन मोह लिया. मंचन के दौरान देशभक्ति, संघर्ष और बेटियों के सपनों को दर्शाते दृश्यों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया.

बेटियों के सपनों और संघर्ष का दिया संदेश

छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनय के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया कि बेटियां भी कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल कर सकती हैं और समाज व देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं. कलाकारों के प्रभावशाली संवाद और भावपूर्ण अभिनय पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया. मंचन समाप्त होने के बाद उपस्थित दर्शकों और अतिथियों ने विद्यार्थियों के अभिनय की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.

यातायात सुरक्षा और बिहारी डांस ने भी बांधा समां

कार्यक्रम में यातायात सुरक्षा, शिव स्तुति और बिहारी डांस सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. इन प्रस्तुतियों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. आयोजन स्थल पर पूरे समय देशभक्ति का माहौल बना रहा.

निदेशक और मुख्य अतिथि ने किया ध्वजारोहण

इससे पहले विद्यालय परिसर में विद्यालय के निदेशक दिवेश सिंह तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर बच्चा भारती सहित अन्य अतिथियों ने ध्वजारोहण किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >