Siwan Power Cut : सीवान में चेहल्लुम जुलूस और मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग ने एहतियाती कदम उठाया है. मंगलवार शाम 4:30 बजे से शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. विभाग ने स्पष्ट किया है कि जुलूस और मेला समाप्त होने तथा प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी.
क्यों नहीं रहेगी लाइट?
दरअसल, चेहल्लुम जुलूस एवं मेले के मद्देनजर मंगलवार को शाम 4:30 बजे से शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. बिजली विभाग ने बताया कि यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है. जुलूस और मेला पूरी तरह समाप्त होने तक संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी.
लोगों से पहले ही तैयारी करने की अपील
बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे संभावित बिजली कटौती को देखते हुए पहले से आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें. घरों की पानी की टंकियां भर लें, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें तथा बिजली से जुड़े सभी आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें, ताकि बाद में किसी तरह की असुविधा न हो.
सुरक्षा को देखते हुए लिया गया एहतियाती निर्णय
विभाग के अनुसार चेहल्लुम जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से संबंधित क्षेत्रों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है. जुलूस समाप्त होने और प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही बिजली आपूर्ति सामान्य की जाएगी.
अफवाहों से बचने और सहयोग की अपील
बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली कटौती को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. विभाग ने कहा कि यह कदम केवल सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है और लोगों के सहयोग से ही पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जा सकेगा.
Also Read : सुबह घर, फिर खेत में मेहनत, सीवान की महिलाएं ऐसे बढ़ा रही हैं परिवार की आमदनी
