सीवान में चेहल्लुम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

सीवान नगर थाना परिसर में चेहल्लुम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. सुरक्षा, जुलूस, यातायात, साफ-सफाई और बिजली व्यवस्था पर चर्चा की गयी.

सीवान: आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने की. इसमें शांति समिति के सदस्यों, चेहल्लुम मेला के लाइसेंसधारियों और शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया.

सुरक्षा और जुलूस के मार्ग पर हुई चर्चा

बैठक में चेहल्लुम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस के निर्धारित मार्ग, यातायात संचालन, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और प्रशासन के साथ आपसी समन्वय समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. अधिकारियों ने पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए सभी पक्षों से सहयोग की अपील की.

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि चेहल्लुम पर्व के दौरान सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें. किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध सूचना की पुष्टि किये बिना उसे आगे प्रसारित न करें.

उन्होंने शांति समिति के सदस्यों और मेला लाइसेंसधारियों से भाईचारे और सौहार्द का माहौल बनाये रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है.

मेला खत्म होने के बाद बिजली व्यवस्था होगी सामान्य

बैठक में शहर की बिजली व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि चेहल्लुम मेला समाप्त होने के बाद बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द सामान्य कराया जायेगा. इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जायेगा, ताकि मेला समाप्त होने के बाद शहरवासियों को बिजली व्यवस्था को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो.

शांति समिति के सदस्य और लाइसेंसधारी रहे मौजूद

बैठक में ऑल इंडिया पुलिस सेवा, बिहार के अध्यक्ष एवं शांति समिति के सदस्य विकास कुमार साहू, मोहम्मद कलीम, कार्तिक आनंद, कृष्ण, सैयद माज आरफी, मो. चांद अली, दयानंद, इरशाद अहमद, बादल ब्याहुत, फजल अली, उमैर फरीद सहित शांति समिति के कई सदस्य और चेहल्लुम मेला के लाइसेंसधारी मौजूद रहे.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >