चंद्रशेखर ने सिद्धांतों से कभी नहीं किया समझौता : वीरेंद्र

शहर के चंद्रशेखर इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर चंद्रशेखर अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन विधायक हेमनारायण साह, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी, सुप्रिया जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

प्रतिनिधि, महाराजगंज. शहर के चंद्रशेखर इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर चंद्रशेखर अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन विधायक हेमनारायण साह, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी, सुप्रिया जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर सिंह को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की. महाराजगंज अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने उनकी तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि राजनीति में कुछ लोग पद के लिए, कुछ प्रतिष्ठा के लिए होते हैं, लेकिन कुछ विरले लोग राजनीति को मिशन और समाज सेवा का माध्यम मानते हैं. ऐसे ही जननायक चंद्रशेखर थे. उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर देश के सर्वमान्य नेता थे, जो सभी को साथ लेकर चलते थे. संसद में जब वे बोलते थे तो पक्ष और विपक्ष दोनों उनका सम्मान करते थे. विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि चंद्रशेखर देश के सच्चे ‘स्टेट्समैन’ थे. गांवों की समस्याओं को समझने और ग्रामीण भारत की चुनौतियों को जानने की उनमें अद्भुत क्षमता थी. वे अपने सिद्धांतों पर हमेशा अडिग रहे. उन्होंने महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए ऐतिहासिक पदयात्रा की. भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी ने कहा कि चंद्रशेखर हमेशा देशहित में सोचते थे और महाराजगंज के विकास को लेकर भी चिंतित रहते थे. कार्यक्रम में मनन मधुकर और कुंदन कुमार की टीम ने भजन एवं गीत प्रस्तुत किये. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों को सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम में भाजपा नेता सुप्रिया जायसवाल, जदयू प्रदेश महामंत्री कामेश्वर सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, पूर्व प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह, कुंदन सिंह, अजीत कुमार सिंह, मदन यादव आदि मौजूद रहे. महोत्सव को लेकर निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा महोत्सव को लेकर सुबह भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के हजारों बच्चों ने भाग लिया. यात्रा फुलेना शहीद स्मारक से शुरू होकर बाटा मोड़, शिव मंदिर, राजेंद्र चौक, मोहन बाजार, नखास चौक, पुरानी बाजार होते हुए चंद्रशेखर स्टेडियम पहुंची. यात्रा के दौरान बच्चे हाथों में तिरंगा और चंद्रशेखर की कटआउट लेकर ””भारत माता की जय”” और ””चंद्रशेखर अमर रहें”” के नारे लगाते रहे, जिससे पूरा शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा. इसमें कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >