प्रतिनिधि, सीवान. मुफ्फसिल थाना पुलिस ने जवान हत्याकांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल निवासी सचिन कुमार है, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि 12/13 दिसंबर 2025 की रात सराय थाना द्वारा शराब के विरुद्ध छापेमारी की जा रही थी. छापेमारी के दौरान बीएसएपी-2 डेहरी के जवान मधुप कुमार को अज्ञात वाहन ने छोटपुर गांव में रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये और इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद मुफ्फसिल थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. मामले के खुलासे के लिए एसडीपीओ सदर-वन अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पहले ही बरहन गांव निवासी राजकुमार बैठा और मैरवा थाना क्षेत्र के इमनौली निवासी पुनीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अब आगे की कार्रवाई में इस कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया है कि तीन वाहन उत्तर प्रदेश से अवैध शराब लेकर सीवान आ रहे थे. सराय थाना पुलिस हाइवे पर जांच कर रही थी, इसी दौरान पीछा करने के क्रम में छोटपुर गांव के पास दुर्घटना हुई. कोहरे के कारण स्थिति और जटिल हो गयी थी. जांच के अनुसार गिरफ्तार चालक ने स्वीकार किया है कि वह रामायण चौधरी की गाड़ी से शराब तस्करी कर रहा था, जिसमें उसका पुत्र सोनू चौधरी भी शामिल था. शराब तस्करी में रामायण चौधरी, अभिमन्यु उर्फ मन्नू, नौलखा यादव समेत अन्य की संलिप्तता पायी गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. रामायण चौधरी को पूर्व में 27 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
सैप जवान हत्याकांड में एक और आरोपित धराया
मुफ्फसिल थाना पुलिस ने जवान हत्याकांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल निवासी सचिन कुमार है, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि 12/13 दिसंबर 2025 की रात सराय थाना द्वारा शराब के विरुद्ध छापेमारी की जा रही थी.
