बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा

बीजेपी सीवान जिला द्वारा पार्टी के पश्चिमी अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर अभिमन्यु कुमार सिंह के आवास से शुरू होकर जेपी चौक तक पहुंचा.

प्रतिनिधि,सीवान.बीजेपी सीवान जिला द्वारा पार्टी के पश्चिमी अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर अभिमन्यु कुमार सिंह के आवास से शुरू होकर जेपी चौक तक पहुंचा. यात्रा में सैकड़ो कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय भारतीय सेना जिंदाबाद, कश्मीर है पुकारता पुकारती मां भारती,खून से तिलक करो गोलियों से आरती के गगनचुंबी नारा लगाते हुए चल रहे थे. इस अवसर पर दरौंदा विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारतीय सेना पाकिस्तान को करारा जबाब दिया जा रहा है. इस बड़े अभियान में आतंकियों के अड्डे ध्वस्त किया जा रहा है.जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा ऑपरेशन सिंदूर हमारे वीर जवानों की बहादुरी और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है.भारतीय सेना ने आतंकवादियों के आकाओं के मुख्यालय पर जोरदार हमला करते हुए सैकड़ों आतंकवादियों मौत के घाट उतार दिया है.भारत के प्रधानमंत्री इस आपरेशन सिंदूर पर अपनी पैनी नजर रखकर दर्शाता है कि देश सुरक्षित हाथों में है.यह तिरंगा यात्रा भाजपा के राष्ट्र प्रथम के संकल्प को और मजबूत करती है. इस अवसर जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, हरेन्द्र कुशवाहा,अनुराधा गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुशीला देवी,मुकेश कुमार बंटी,देवेन्द्र गुप्ता,कुन्दन सिंह,चन्द्र विजय प्रकाश हैप्पी यादव,प्रदीप कुमार रोज,प्रमिल कुमार गोप, शम्भू शरण सिंह,जिला मंत्री किरण गुप्ता,आभा कुशवाहा ,पंकज कुमार सिंह, मनोज राम,उमाशंकर सिंह,विजय चौधरी, सुभाष सिंह कुशवाहा,अजय तिवारी,जय प्रकाश गुप्ता,अमित कुमार सिंह,नगर पार्षद राजकुमार बांसफोर,नीरज पटेल,संतोष राउत,सुनिता जायसवाल,रूपल आनन्द,अर्चना सिंह,सौरभ कुशवाहा,आदित्य पाठक,राजन साह,राकेश पाण्डेय,मुकेश कसेरा,अजीत कुमार,रंजीत सिंह इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >