siwan news : जिले के सात प्रखंडों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम बंद

siwan news : अब पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव जारी करेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जिले के 11 प्रखंडों में एक्टिव किया गया पोर्टल

सीवान. सिस्टम की पेच की वजह से जिले में 19 मई से जन्म-मृत्यु पोर्टल की सेवा ठप है. पोर्टल ठप होने के कारण जिले के सात प्रखंडों में प्रमाण पत्र प्राप्त करने की सारी प्रक्रिया बंद हो गयी.

न तो लोगों का ऑनलाइन आवेदन हो पा रहा है, न ही प्रमाण पत्र ही निर्गत हो रहा है. जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को रोज प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है, लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं हो पा रहा है. ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुभाष राम ने बताया कि रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (आरजीआइ) के निर्देश पर निदेशालय ने पेंडेंसी शून्य मांगा है. पेंडेंसी शून्य करने की प्रक्रिया चल रही है. अभी तक 11 प्रखंड बसंतपुर, भगवानपुर, आंदर, सीवान सदर, जीरादेई, लकड़ी नबीगंज, हसनपुरा, महाराजगंज, गोरेयाकोठी, पचरुखी और नौतन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदनों की पेंडेंसी शून्य कर दी गयी है. अब नयी व्यवस्था लागू हो गयी है. ब्लॉक की जगह लोगों को पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवों द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जाने लगा है. अब लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन करने से लेकर प्रमाण पत्र लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

21 दिन के अंदर निर्गत करना है प्रमाण पत्र

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 21 दिन के अंदर प्रमाण पत्र निर्गत कर देना है. जन्म प्रमाण पत्र के लिए माता-पिता की पहचान का प्रमाण, जन्म अस्पताल का रिकॉर्ड, जन्मतिथि का प्रमाण, आवेदन व शपथ पत्र (यदि जन्म का पंजीकरण समय पर नहीं हुआ है) देना होगा. जबकि, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए मृतक का पहचान प्रमाण, अस्पताल या डॉक्टर द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र, मृतक के परिवार के सदस्यों का पहचान प्रमाण, आवेदन पत्र, शपथ पत्र, मृत्यु की सूचना पुलिस या अन्य प्राधिकारी द्वारा जारी, गवाहों के पहचान प्रमाण शामिल है. यदि मृत्यु दो साल से अधिक समय पहले हुई है, तो गवाहों के एफिडेविट यदि यह दुर्घटना से संबंधित है, तो पुलिस एफआइआर व पोस्टमार्टम की कॉपी आदि देनी होगी.

पंचायत सचिवों को मिलेगा लॉगिन और पासवर्ड

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि जिले के सात प्रखंडों में जन्म-मृत्यु पोर्टल पर पेंडेंसी शून्य करने के लिए रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी गयी है, जिसमें दो प्रखंड मैरवा और गुठनी की रिपोर्ट दो दिन में शून्य होकर मिल जायेगी, जहां जल्द ही निदेशालय के निर्देश के आधार पर इन प्रखंड के पंचायत सचिवों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए लॉगिन व पासवार्ड दिया जायेगा. उसे एक्टिवेट भी किया जा रहा है. वहीं, अन्य पांच प्रखंडों के लिए भी प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही रिपोर्ट के बाद पंचायत सचिवों को लॉगिन और पासवर्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >