ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

सराय थाना क्षेत्र के चांप ढाला के समीप ट्रक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया मृतक की पहचान छाप दक्षिण पट्टी गांव निवासी आलम साइन का 23 वर्षीय पुत्र नौशाद साइन के रूप में की गई.

प्रतिनिधि, सीवान. सराय थाना क्षेत्र के चांप ढाला के समीप ट्रक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया मृतक की पहचान छाप दक्षिण पट्टी गांव निवासी आलम साइन का 23 वर्षीय पुत्र नौशाद साइन के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नौशाद अपने एक साथी के साथ बाइक से सीवान शहर से घर लौट रहे थे. जैसे ही वे अपने घर के पास चांप ढाला के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठे नौशाद साईं सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई वहीं बाइक चला रहा युवक मामूली रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुटती देख ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया.स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने नौशाद साईं को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक का इलाज जारी है. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया हैं. ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज- सराय ओपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. थानाप्रभारी विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >