ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

थाना क्षेत्र बड़हरिया-सीवान मेन रोड के कोइरीगांवा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की शुक्रवार को मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया.जामो थाना क्षेत्र के लालाहाता गांव हीरा मांझी का 30 वर्षीय पुत्र हरदीप मांझी अपने दोस्त पलटूहाता निवासी राघव सिंह के अखिलेश सिंह के साथ बाइक से सीवान जा रहा था. सीवान की ओर जा रहे ट्रक का ओवरटेक कर कोइरीगांवा पुल पास आगे निकलने वाले थे,तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो को देखा. फिर उन्होंने बाइक को मुड़ना चाहा तो बाइक फिसल गयी. जिससे बाइक चला रहा युवक अखिलेश सिंह (35) दाहिनी तरफ गिर गया और पीछे बैठा हरदीप सड़क पर गिर गया.और उसके सिर पर ट्रक का अगला चक्का चढ़ गया.जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, बड़हरिया. थाना क्षेत्र बड़हरिया-सीवान मेन रोड के कोइरीगांवा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की शुक्रवार को मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया. जामो थाना क्षेत्र के लालाहाता गांव हीरा मांझी का 30 वर्षीय पुत्र हरदीप मांझी अपने दोस्त पलटूहाता निवासी राघव सिंह के अखिलेश सिंह के साथ बाइक से सीवान जा रहा था. सीवान की ओर जा रहे ट्रक का ओवरटेक कर कोइरीगांवा पुल पास आगे निकलने वाले थे,तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो को देखा. फिर उन्होंने बाइक को मुड़ना चाहा तो बाइक फिसल गयी. जिससे बाइक चला रहा युवक अखिलेश सिंह (35) दाहिनी तरफ गिर गया और पीछे बैठा हरदीप सड़क पर गिर गया.और उसके सिर पर ट्रक का अगला चक्का चढ़ गया.जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं अखिलेश का हाथ चपेट में आकर टूट गया. बताया जाता है कि अखिलेश सिंह अपने दोस्त हरदीप मांझी के साथ सीवान स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहा था. उसे हरियाणा कें अंबाला जाना था. घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तिवारी, एएसआइ राहुल गुप्ता आदि पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेजना चाहा. लेकिन परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे व बड़े अधिकारियों की मांग करते हुए थोड़ी देर के लिए सड़क जाम कर दिया. वहीं विधायक इंद्रदेव सिंह, समाजसेवी श्याम भाई,संतू चौधरी, संतोष यादव,लालसाहब शर्मा,महादेव कुशवाहा आदि ने समझा-बुझाकर जाम नहीं लगने दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया.वहीं ट्रक चालक भागने में सफल रहा. पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया.इधर,परिजनों व स्थानीय लोगों ने गंभीर से घायल अखिलेश सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >