दो साल की मासूम बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

बेहोश हो गयी मां, Mother Faint

सीवान : बिहार के सीवान जिले में भगवानपुर थाने के एक गांव में होली के दिन मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे एक पंद्रह साल के किशोर ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. परिवार के लोगों ने आरोपी किशोर को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.

घटना के बाद जब बच्ची रोने लगी तो उसकी मां उसके पास पहुंची और देखा कि उसका कपड़ा खून से लथपथ है. अपनी बच्ची को देखकर उसकी मां बेहोश हो गयी. परिवार के अन्य सदस्यों ने बच्ची को उपचार के लिए भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया. उसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि आरोपी किशोर आयुष कुमार पांडे बगल के पड़ोसी का लड़का है. वह हमेशा घर में आकर बच्ची को खिलाता था. आज सुबह 9:00 बजे के करीब वह घर आया तथा बच्चे को खिलाने लगा. परिवार के अन्य सदस्य घर में टीवी देख रहे थे तथा महिलाएं खाना बना रही थी. इसी दौरान मौका पाकर आरोपी लड़का बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Samir Kumar

Published by: Prabhat Khabar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >