बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा, शिक्षा विभाग से जल्द समाधान करने की मांग

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की सीवान इकाई ने कार्यकारी अध्यक्ष पंचानंद मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की. इसमें शिक्षकों की लंबित समस्याओं, जैसे भुगतान, सेवा पुस्तिका अद्यतन और प्रोन्नति पर चर्चा की गई. शीघ्र समाधान के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया.

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सीवान में निराला नगर स्थित जिला कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष पंचानंद मिश्र की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया.

अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे नियोजित शिक्षक

बैठक में प्रमुख रूप से नियोजित शिक्षकों के आंदोलन अवधि की राशि का भुगतान एवं सेवा पुस्तिका अद्यतन कराने, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा निर्गत अंतरवेतन संबंधी पत्र को निरस्त करने, नियोजित एवं विशेष शिक्षकों की ईपीएफ पासबुक अद्यतन कराने, मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना की ₹20,000 की राशि अविलंब विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के खाते में उपलब्ध कराने, 12 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति देने तथा सभी शिक्षकों का समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई.

जिला प्रशासन से सकारात्मक पहल की मांग

संघ के प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह ने कहा कि शिक्षकों से जुड़े कई मामलों में विभागीय स्तर पर जारी पत्रों के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने समान प्रकृति के मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से सकारात्मक पहल करने की अपील की.

कई प्रखंडों के शिक्षकों ने लिया हिस्सा

बैठक में शिवशंकर सिंह, कृपाशंकर सिंह, कार्यकारी प्रधान सचिव कमलेश्वर ओझा, सुरेंद्र कुमार सिंह, अशोक यादव, आबिद हुसैन अंसारी, संजय कुमार सिंह, रामायण सिंह, युगेश्वर सिंह, मुश्ताक अहमद, विद्यालय प्रसाद, राजनारायण सिंह, ध्रुवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुशवाहा, गिरीशचंद्र गुप्त, वीरेन्द्र मिश्र, श्रीकृष्ण राय, अरुण कुमार सिंह, दीनानाथ सिंह, हरेंद्र यादव, अजय कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार पाण्डेय, महेंद्र किशोर प्रसाद, तेज बहादुर सिंह, राजीव रंजन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >