बिहार के सीवान में सिपाही ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, भागने के प्रयास में टूटा पैर

Bihar News: होली के दिन सिसवन थाना क्षेत्र के महानगर गांव में एक पुलिसकर्मी ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी सिपाही सुधीर सिंह छत के रास्ते घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया. गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में वह छत से गिरकर घायल हो गया.

Bihar News: होली के जश्न के बीच बिहार के सिवान जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है. सिसवन थाना क्षेत्र के महानगर गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता के साथ पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी सिपाही सुधीर सिंह, जो सैचैनी गांव का रहने वाला है, छत के रास्ते महिला के घर में घुसा और घटना को अंजाम दिया.

घटना के समय पीड़िता के परिवार के सदस्य पड़ोस में होली खेलने गए थे. जबकि पीड़िता अपने मायके में रह रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार करने उसके ठिकाने पर पहुंची.

गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश, छत से गिरकर टूटा पैर

पुलिस जब आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने छत से कूदकर भागने की कोशिश की. लेकिन, इस दौरान उसका पैर टूट गया. इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. महिला थाना प्रभारी भारती कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

इलाके में आक्रोश, जल्द न्याय की मांग

इस घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. हालांकि, पुलिस इस मामले पर फिलहाल ज्यादा कुछ कहने से बच रही है. लेकिन आश्वासन दिया है कि कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >