सिवान के महराजगंज विधानसभा क्षेत्र के मलमलिया चौक पर तेज बारिश के बीच एक छात्रा अपनी साइकिल के साथ खड़ी दिखी. प्रभात खबर से बातचीत में छात्रा ने बताया कि उसका सपना इंजीनियर बनने का है. बॉयलॉजी लेकर भी वो क्यों डॉक्टर नहीं बनना चाहती, इसके बारे में बताया. पिता विदेश में काम करते हैं. छात्रा ने बताया कि वो अपने सपने को सच करने के लिए रोज 12 किलोमीटर साइकिल चलाकर पढ़ने आती है. आगे की पढ़ाई के लिए घरवाले क्या करेंगे और वो खुद क्या चाहती है, इसके बारे में भी बताया.
Video: ‘लड़की हैं तो घरवाले…’ बिहार की यह बेटी रोज 12 KM साइकिल चलाकर सपनों का करती है पीछा

सिवान में प्रभात खबर टीम से बातचीत करती छात्रा
Copied link
Video: सीवान के महाराजगंज की एक छात्रा ने बताया कि किस तरह वो अपने सपने को सच करने के लिए रोज मेहनत कर रही है. एक लड़की होने के कारण उसे कहां समझौता करना पड़ सकता है, इसके बारे में भी बताया.