सीवान में पटाखा बनाते वक्त जोरदार धमाका, एक की मौत, कई घायल

Bihar Crime News: सीवान से बड़ी खबर सामने आई है. हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पटाखा बम ब्लास्ट हुआ. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस जांच में जुट गई है.

Bihar Crime News: सीवान जिले से शुक्रवार को सनसनीखेज खबर सामने आई. एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे. दूसरी तरफ जिले में एक जोरदार ब्लास्ट की घटना ने अफरा-तफरी मचा दी. यह धमाका हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में हुआ. ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान मुर्तुजा अंसारी के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, मुर्तुजा अंसारी अपने घर या परिसर में अवैध रूप से पटाखा बम बना रहा था. इसी दौरान बम बनाने में गलती हो गई. अचानक जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. ब्लास्ट में मुर्तुजा अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे.

सीएम के कार्यक्रम से 10-15 किलोमीटर की दूरी पर हुआ ब्लास्ट

लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी. धमाके के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है. बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से करीब 10-15 किलोमीटर की दूरी पर हुआ. जैसे ही ब्लास्ट की सूचना पुलिस प्रशासन तक पहुंची, हड़कंप मच गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

जिले के एसपी और अन्य वरीय पुलिस अधिकारी उस समय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मौजूद थे. ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही एसपी के निर्देश पर एक पुलिस टीम तुरंत मौके पर भेजी गई. पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है. मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है. हुसैनगंज थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. ब्लास्ट में इस्तेमाल सामग्री की जांच की जाएगी.

एसपी ने क्या बताया?

इस घटना का मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ा. नीतीश कुमार का कार्यक्रम तय कार्यक्रम के अनुसार चलता रहा. जिले के एसपी पी. के. झा ने कहा है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है.

Also Read: 600 KG सोना दान करने वाली महारानी का शाही भोज: 1 लाख मेहमान, 5 लाख रसगुल्ले बने, चांदी के बर्तन में ब्राह्मण भोज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >