Raksha Bandhan: रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में छात्राओं ने स्वनिर्मित राखियों की प्रदर्शनी लगाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस दौरान रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों ने सभी का ध्यान खींचा. शिक्षकों ने छात्राओं के हुनर की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया.
इसी क्रम में उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरी में प्रधानाध्यापक उमेश सिंह यादव के नेतृत्व में नौवीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं के बीच राखी प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गयीं विभिन्न डिजाइन की राखियां प्रदर्शित कीं. सतरंगी राखियों की चमक से विद्यालय परिसर आकर्षक नजर आया. प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सृजनात्मक क्षमता का परिचय दिया.
रचनात्मक प्रतियोगिताओं से निखरती है प्रतिभा
प्रधानाध्यापक उमेश सिंह यादव ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है. विद्यालय ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को अपनी रुचि और हुनर निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराता है.
राखी प्रदर्शनी के आयोजन में महिला शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा. मौके पर शिक्षक विनय चौबे, शिवाजी नंदन, सुनीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, सरोज कुमार, संजय बैठा, गुड्डू साह, पप्पू राम, मुकेश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: "हिरासत" के दावों पर मचा बवाल! जानिए पटना BPSC प्रदर्शन में छाए 6 साल के आदित्य की पूरी कहानी
