जनगणना प्रगणक से मारपीट, एफआइआर की अनुशंसा

लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मुसेहरी गांव में जनगणना कार्य करने पहुंचे जनगणना प्रगणक सह शिक्षक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है.

प्रतिनिधि, गोरेयाकोठी. लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मुसेहरी गांव में जनगणना कार्य करने पहुंचे जनगणना प्रगणक सह शिक्षक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार की बतायी जा रही है. मामले में बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी ने जामो थाना को कार्रवाई के लिए पत्र भेजते हुए एफआइआर दर्ज करने की अनुशंसा की है.जानकारी के अनुसार, जनगणना प्रगणक सह शिक्षक निलेश कुमार गांव मुसेहरी में जनगणना कार्य के लिए पहुंचे थे.आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी उमत्त अली एवं अन्य अज्ञात लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनका मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया. किसी तरह वहां से निकलकर प्रगणक ने घटना की जानकारी बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी कृष्ण कुमार को दी. इसके बाद चार्ज पदाधिकारी ने जामो थाना को पत्र भेजकर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की. वहीं पीड़ित निलेश कुमार चौरसिया, जो उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भादा खुर्द में सहायक शिक्षक पद पर कार्यरत हैं, ने भी जामो थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.इधर जामो थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.दूसरी ओर, उमत्त अली ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार एवं दुर्भावनापूर्ण बताया है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >