पटवन के दौरान करेंट लगने से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के टड़वा परसिया गांव के सुनील पटेल (25) वर्ष की मौत शुक्रवार की दोपहर पटवन करने के दौरान करेंट लगने से हो गई.

प्रतिनिधि, दरौली. थाना क्षेत्र के टड़वा परसिया गांव के सुनील पटेल (25) वर्ष की मौत शुक्रवार की दोपहर पटवन करने के दौरान करेंट लगने से हो गई. परिजनों का कहना था कि सुनील पटेल खेत में लगे फसल की सिंचाई के लिए जा रहा था. तभी मोटर में लगे तार की चपेट में आ गया. जहां वह गंभीर हालत में चीखने और चिल्लाने लगा. जिसके बाद परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों को बिजली काटने की सूचना दिया. परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर गुठनी सीएचसी में लेकर पहुंचे. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ शकील अहमद ने मेडिकल चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. गुठनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि परिजन शव को पोस्टमार्टम करने के लिए दरौली थाना से संपर्क करने की बात कही है. हमारी टीम द्वारा मौके पर जाकर परिजनों से पूछताछ किया गया. मौत के बाद परिजनों के रूदन से माहौल हुआ गमगीन मृतक के परिवार में उसकी पत्नी प्रमिला देवी और छह माह की बेटी प्रीति कुमारी शामिल है. उसके भाई अयोध्या पटेल बेटे मौत के बाद बिलखते हुए नजर आए. उसकी पत्नी उसके शव से लिपटकर बिलख रही थी. जहां आसपास के लोग उसको संभालने के लिए लगे हुए थे. सूचना मिलने के बाद एसआइ अनिल कुमार सिंह, अमितोश कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंच गए. प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >