पेड़ की टहनी गिरी, दबने से महिला की मौत

ठनी.थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम बगीचे में बैठी रामलाल गोंड की पत्नी विनीता देवी (47) के ऊपर पेड़ की टहनी टूटकर गिर गयी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर पीएचसी पहुंचे. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रतिनिधि, गुठनी.थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम बगीचे में बैठी रामलाल गोंड की पत्नी विनीता देवी (47) के ऊपर पेड़ की टहनी टूटकर गिर गयी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर पीएचसी पहुंचे. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का कहना था कि गर्मी और उमस के कारण वह घर के पास बगीचे में बैठकर घरेलू काम कर रही थी. तभी आम की मोटी टहनी उनके ऊपर टूट कर गिर गयी. टहनी टूटने और महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे काफी मशक्कत के बाद पेड़ की टहनी को हटाकर बाहर निकाला. और उसे गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां उसकी मौत हो गई. सीओ डॉ विकास कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी परिजनों के द्वारा नहीं मिली है. हमारी टीम घटना के बाद जांच पड़ताल कर रही है. मौत के बाद परिजनों के रूदन से माहौल हुआ गमगीन लक्ष्मीपुर गांव निवासी विनीता देवी की मौत के बाद परिजनों में मायूसी छा गई. उसके परिवार में उसके चार बेटे पुरुषोत्तम, रवि, सुमित, और कृष कुमार शामिल है. वहीं चार लड़कियों में टिंकल कुमारी, निशा कुमारी, मनीषा कुमारी और अंजली कुमारी शामिल है. उसकी बेटी उसे याद करके बेहोश हो जा रही थी. सूचना मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. सभी लोग मृतक के परिजनों के ढांढस बढ़ाने में जुटे हुए थे. लोगो का कहना था की वह काफी मिलनसार स्वभाव की महिला थी. थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच करेंगी. अभी तक परिवार के लोगों ने पुलिस को लिखित सूचना नहीं दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >