JDU MLA पर डॉक्टर ने लगाया 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप

सीवान:बिहारके सीवानमें पचरुखी चीनी मिल की नीलाम जमीन की खरीद-बिक्री का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. चिकित्सक डॉ विक्रम सिंह चौहान ने बड़हरिया के जदयू विधायक श्यामबहादुर सिंह पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पचरुखी थाने में आवेदन दिया है. मामला चीनी मिल की तीन एकड़ जमीन […]

सीवान:बिहारके सीवानमें पचरुखी चीनी मिल की नीलाम जमीन की खरीद-बिक्री का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. चिकित्सक डॉ विक्रम सिंह चौहान ने बड़हरिया के जदयू विधायक श्यामबहादुर सिंह पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पचरुखी थाने में आवेदन दिया है. मामला चीनी मिल की तीन एकड़ जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है.

थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा ने बताया कि डॉ विक्रम सिंह चौहान ने विधायक श्यामबहादुर सिंह पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. रविवार की सुबह उन्होंने जमीन विवाद में धक्का-मुक्की का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, विधायक श्यामबहादुर सिंह ने कहा कि सोची-समझी रणनीति के तहत मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. मुझे कानून पर पूरा भरोसा है. गलत आरोप लगानेवाले अपनी मंशा में सफल नही होंगे़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
JDU
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >