बेटे को जिंदा दफनाने की कोशिश में महिला, पकड़ायी

सीवान:बिहारके सीवान जिले में सोमवार को एक महिला ने अपने अबोध बच्चे को परिवारिक कलह से उब कर दहा नदी में जिंदा दफनाने का प्रयास कर रही थी. तभी राहगीरों की नजर उसमहिलापरजा पड़ी. लोगों ने घटनस्थल पर पहुंचकरमहिलाको पकड़लिया और अबोधबच्चे की जान बच गयी. बाद में पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को […]

सीवान:बिहारके सीवान जिले में सोमवार को एक महिला ने अपने अबोध बच्चे को परिवारिक कलह से उब कर दहा नदी में जिंदा दफनाने का प्रयास कर रही थी. तभी राहगीरों की नजर उसमहिलापरजा पड़ी. लोगों ने घटनस्थल पर पहुंचकरमहिलाको पकड़लिया और अबोधबच्चे की जान बच गयी. बाद में पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया.

घटनाकीसूचनापर दहा नदी के किनारे सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गयी. लोगों के शोर गुल मचाने के बाद वह महिला नदी के तट से सड़क पर आयी. लोग उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी. बाद में महिला ने मौके पर पहुंचेपुलिस को बताया किघरेलू कलह के कारण वह अपने बच्चे को दफना रही थी. उसने अपने पति पर रोजाना मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा किवह खाने तक के पैसा नहीं देता है.

उधर, उसके पति श्यामबाबू साह ने बताया किवह कचहरी स्थित एक होटल में काम करता है और उसी से घर का खर्चा चलता है.उसने कहा कि पत्नीउसपरजो भी आरोप लगा रही है वह सब गलत है. वहीं, इस घटना की चर्चा इलाके में दिन भर होती रही. पुलिसके मुताबिक महिला देखने में विक्षीप्त लग रही थी. पुछताछ के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >