सीवान: सोना नदी में डूबने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सीवान के सलाहपुर गांव में मंगलवार को सोना नदी में डूबने से 58 वर्षीय विद्या प्रसाद की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और आर्थिक संकट गहरा गया है.

Siwan News: आंदर प्रखंड के सलाहपुर गांव में मंगलवार को सोना नदी में डूबने से एक 58 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान सलाहपुर निवासी विद्या प्रसाद (58), पिता स्वर्गीय फुलेना प्रसाद के रूप में हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्या प्रसाद सोना नदी पर हाथ-पैर धोने गए थे. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए. आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. विद्या प्रसाद अपने पीछे एक 15 वर्षीय पुत्र और चार पुत्रियां छोड़ गए हैं. इनमें तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटा पुत्र अभी नाबालिग है.

परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से परिजनों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

पूर्व जिला परिषद सदस्य ने दी सांत्वना

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व जिला परिषद सदस्य योगेंद्र यादव मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की.

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

Also Read: बिहार में NEET प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज FIR रद्द, पुलिस वेरिफिकेशन की टेंशन खत्म


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umashankar ram

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >