इंटर की परीक्षा के 443 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 53 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को पांचवें दिन शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में हुई. पहली पाली में विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई. जबकि दूसरी पाली में कला संकाय व वाेकेशनल केे छात्रों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई.जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 443 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

सीवान. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 53 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को पांचवें दिन शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में हुई. पहली पाली में विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई. जबकि दूसरी पाली में कला संकाय व वाेकेशनल केे छात्रों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई. जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 443 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि 45 हजार 463 परीक्षार्थियों में 45 हजार 20 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा में 27 हजार 841 परीक्षार्थियों में 27 हजार 640 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 201 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में 17 हजार 622 में से 17 हजार 380 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इस दौरान 242 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं पांचवें दिन की परीक्षा में कदाचार के आरोप में एक भी परीक्षार्थी के निष्कासित होने की सूचना नहीं रही. शनिवार को पहली पाली की परीक्षा निर्धारित समय से 9:30 बजे शुरू हुई और 12:45 बजे संपन्न हुई. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू होकर शाम 5 बजकर 15 मिनट पर संपन्न हुई. मुख्य प्रवेश गेट पर होने वाले जांच के कारण सुबह आठ बजे हीं परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी उपस्थित होने लगे थे. मुख्य द्वार पर प्रवेश पत्र और शारीरिक जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी गई. शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर परीक्षा के बीच प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी गश्त करते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >