नियोजन मेले में 413 अभ्यर्थियों का किया गया औपबंधिक रूप से चयन

एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन गांधी मैदान में किया गया.

सीवान. युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सीवान द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन गांधी मैदान में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, उप निदेशक नियोजन सारण प्रमंडल अश्वजित कुमार पराशर, सहायक भरतजी राम सहायक, जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. जिला नियोजन पदाधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं स्टडी किट, टूल किट, समुद्र पार नियोजन ब्यूरो, जॉब कैंप एवं जॉब फेयर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी व उपस्थित अभ्यर्थियों को व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान किया. निजी क्षेत्र के 23 नियोजकों ने भाग लिया : इस नियोजन मेले में कुल 2571 अभ्यर्थियों का फुटफॉल दर्ज किया गया. निजी क्षेत्र के 23 नियोजकों ने भाग लिया तथा कुल 1402 अभ्यर्थियों ने विभिन्न नियोजकों के काउंटर पर अपना बायोडाटा जमा किया. मेले के दौरान 413 अभ्यर्थियों का ऑन-द-स्पॉट औपबंधिक चयन किया गया. उपस्थित सभी नियोक्ताओं ने अपनी-अपनी जॉब प्रोफाइल एवं कंपनी संबंधी विस्तृत जानकारी अभ्यर्थियों के साथ साझा की.निजी नियोजकों के अतिरिक्त विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी विभागीय काउंटरों के माध्यम से दी गई. जीविका, आरसेटी, कृषि विभाग, जिला उद्योग केंद्र व मत्स्य संसाधन विभाग सहित कुल 6 विभागीय स्टॉल लगाये गये, जहां अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया गया. स्टार्टअप नीति के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र के स्टॉल पर लघु उद्योग ऋण, स्टार्टअप ऋण आदि योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने हेतु बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने रुचि दिखायी. मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा कर विकास योजना के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गयी. मेले में स्टडी किट एवं टूल किट योजना सर्वाधिक लोकप्रिय रही. जिसमें युवाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन जमा किये. डीएम द्वारा स्टडी किट हेतु चयनित 29 आवेदकों के बीच स्टडी किट तथा टूल किट हेतु चयनित 15 आवेदकों के बीच टूल किट का वितरण किया गया. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में दी गयी जानकारी : मंच से सात निश्चय योजना अंतर्गत कुशल युवा कार्यक्रम, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं स्वयं सहायता भत्ता योजना के संबंध में भी जानकारी दी गई. डीएम युवाओं को जिला नियोजनालय कार्यालय में जाकर एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराने तथा विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया.कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक अभिषेक रंजन द्वारा किया गया. मेले में विनोद कुमार, कामेश्वर कुमार , राहुल कुमार, मनीष कुमार,अभिषेक ओझा, अमरजीत उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >