परीक्षा में 36 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा से संबद्ध व अंगीभूत महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की टीडीसी पार्ट थर्ड 2021-24 परीक्षा 2023 व टीडीसी पार्ट थर्ड सत्र 2022-25 परीक्षा 2025 शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही. परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई.

सीवान : जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा से संबद्ध व अंगीभूत महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की टीडीसी पार्ट थर्ड 2021-24 परीक्षा 2023 व टीडीसी पार्ट थर्ड सत्र 2022-25 परीक्षा 2025 शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही. परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला. सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए थे, जिनकी मुख्य गेट पर तलाशी लेकर प्रवेश कराया गया. दूसरे दिन की परीक्षा में कदाचार के आरोप में एक भी परीक्षार्थी के निष्कासित होने की सूचना नहीं है. डीएवी पीजी कालेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविन्द कुमार ने बताया कि पहली पाली में 713 में 711 परीक्षा में शामिल हुए. वहीं, दो अनुपस्थित रहे. इसी प्रकार दूसरी पाली में 505 में 500 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि पांच अनुपस्थित मिले. राजा सिंह कालेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक ने बताया कि टीडीसी पार्ट थर्ड परीक्षा 2024-25 में प्रथम पाली में 680 में 677 उपस्थित व तीन अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 425 में 421 ने परीक्षा दी, जबकि चार ने परीक्षा छोड़् दी. जेडए इस्लामियां पीजी कालेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो. इद्रीस आलम ने बताया कि पहली पाली में 12 व दूसरी पाली में 11 परीक्षार्थियों अनुपस्थित रहे. वहीं पहली पाली में 1011 में 999 व दूसरी पाली में 754 में 743 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >