ऑटो से 306 बोतल शराब बरामद

पुलिस ने सोमवार को लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज के नीचे से शराब से लदी ऑटो के साथ पचरुखी के शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने ऑटो को थाना लाकर जांच की तो 306 बोतल शराब बरामद किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के बब्लू राय के रूप में हुई.

मैरवा. पुलिस ने सोमवार को लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज के नीचे से शराब से लदी ऑटो के साथ पचरुखी के शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने ऑटो को थाना लाकर जांच की तो 306 बोतल शराब बरामद किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के बब्लू राय के रूप में हुई. यूपी निर्मित अंग्रेजी शराब को ऑटो में छुपाकर सीवान ले जा रहा था. प्रभारी थानाध्यक्ष डॉली कुमारी ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस ने ऑटो से 306 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. 99 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ललित बस स्टैंड से पुलिस ने शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बैग में शराब लेकर आ रहा है. जहां टीम द्वारा ललित बस स्टैंड स्थित मंदिर के समीप छापेमारी की तो पुलिस को देख तस्कर भागने लगा. उसे पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान 99 बोतल शराब बरामद किया गया. शराब तस्कर नगर थाना क्षेत्र के कसेरा टोली निवासी मो. रियाज है जिसे जेल भेज दिया गया. उखई चंवर में छापेमारी कर छह हजार लीटर शराब बरामद सीवान. सराय थाना क्षेत्र के उखई चंवर में शराब के खिलाफ एएलटीएफ टीम के साथ पुलिस ने कार्रवाई की है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया एएलटीएफ टीम के साथ विशेष अभियान चलाया गया. जिसमें चंवर से छह हजार लीटर शराब बरामद किया गया है. छापेमारी के दौरान धंधेबाज फरार हो गया. टीम गठित की गई है. आसपास के क्षेत्र में भी छापेमारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >