तीन सौ साल पुराने रामजानकी की मूर्ति चोरी

थाना क्षेत्र के सुरवल गांव से सोमवार की रात्रि चोरों ने मंदिर से राम जानकी की मूर्ति की चोरी कर लिया है.,ग्रामीणों की माने तो मूर्ति लगभग 300 वर्ष पुरानी थी. मूर्ति नीलम पत्थर से बनी हुई थी.

प्रतिनिधि,जीरादेई. थाना क्षेत्र के सुरवल गांव से सोमवार की रात्रि चोरों ने मंदिर से राम जानकी की मूर्ति की चोरी कर लिया है.,ग्रामीणों की माने तो मूर्ति लगभग 300 वर्ष पुरानी थी. मूर्ति नीलम पत्थर से बनी हुई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह कुछ लोग मंदिर की सफाई करने के लिए गए. वहां पहुंचने के बाद देखा गया कि मंदिर का दरवाजा टूटा हुआ है.लोग जब मंदिर के गर्भ गृह के अंदर गए तो देखा कि भगवान राम व जानकी की मूर्ति गायब है.मूर्ति गायब की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया.लोग तरह तरह का क्यास लगाने लगे. मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई. मूर्ति चोरी की सूचना स्थानीय थाना को दिया गया. लेकिन ग्रामीणों के सूचना के बाद भी पुलिस के नही पहुंचने से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पूर्वजों द्वारा लगभग 300 वर्ष पूर्व मंदिर की स्थापना की गई थी. जिस में नीलम धातु से निर्मित भगवान श्रीराम व माता जानकी का मूर्ति स्थापित किया गया था. चोरों ने भगवान को भी नही छोड़ा थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा आवेदन मिला है. चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. जल्द ही मामले की खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >