आयुष्मान भारत के तहत बनाये 60 हजार से अधिक गोल्डेन कार्ड

सीवान : आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर 60 हजार से अधिक लोगों के गोल्डेन कार्ड बनाये गये हैं. आयुष्मान भारत योजना के प्रति आम जागरूकता काफ़ी महत्वपूर्ण है. इसे ध्यान में रखते हुए इस माह में फिर से जिले के सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर गोल्डेन कार्ड […]

सीवान : आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर 60 हजार से अधिक लोगों के गोल्डेन कार्ड बनाये गये हैं. आयुष्मान भारत योजना के प्रति आम जागरूकता काफ़ी महत्वपूर्ण है. इसे ध्यान में रखते हुए इस माह में फिर से जिले के सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर गोल्डेन कार्ड बनाये जायेंगे.

विश्वास एप से छह निजी अस्पतालों की हुई जांच : आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति वर्ष पांच लाख तक की नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गयी है.
योजना के तहत जिले के चिह्नित सरकारी अस्पतालों के साथ जिले के निजी अस्पतालों में भी मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी. इसको लेकर जिले में पहली बार आयुष्मान भारत के तहत निर्मित विश्वास एप से छह निजी अस्पतालों की जांच की गयी. जांच पूरी होने के बाद विश्वास एप से निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया जाना है.
सामुदायिक जागरूकता पर दिया जा रहा बल : जिला कार्यक्रम प्रबंधक ठाकुर विश्वमोहन ने बताया आयुष्मान भारत के तहत चिन्हित सभी लोगों को योजना का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है. फ़िलहाल जिले में ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर 60 हजार से अधिक लोगों के गोल्डेन कार्ड बनाये गये हैं.
इस पूरे महीने भी सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर गोल्डेन कार्ड बनाये जायेंगे. साथ ही सामुदायिक स्तर पर योजना के विषय में लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है. आने वाले समय में अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिलेगा.
यह है योजना
वर्ष 2011 के सामाजिक-आर्थिक एवं जातिगत जनगणना में चिन्हित गरीब परिवारों को इस योजना का पात्र बनाया गया है. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थी परिवार पैनल में शामिल सरकारी या निजी अस्पतालों में प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज करा सकते हैं.
योजना का लाभ उठाने के लिए उम्र की बाध्यता एवं परिवार के आकार को लेकर कोई बंदिश नहीं है. योजना को संचालित करने वाली नेशनल हेल्थ एजेंसी ने एक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इसके जरिये लाभार्थी यह जान सकते हैं कि उनका नाम लिस्ट में शामिल है या नहीं.
आयुष्मान भारत के तहत कई रोगों का मुफ्त में इलाज
आयुष्मान भारत योजना के तहत हड्डी, ऑर्थो, बर्न, नसबंदी, प्रसव, नवजात शिशु, इमरजेंसी रूम पैकेज, जानवर के काटने पर इलाज, शरीर के अंग के टूटने पर प्लास्टर, फूड प्वाइजनिंग, हाई फीवर का इस टीनएज, नवजात शिशु, जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन आदि के मुफ़्त इलाज का प्रावधान है.
इन कागजातों को भी लगाना जरुरी
इन दोनों कागजातों के अलावा लाभुकों को आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, बैंक पासबुक में से कोई एक दस्तावेज लगाना अनिवार्य है. तभी लोगों का गोल्डेन कार्ड बनाया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >